Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती: 2 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति...

श्रावस्ती: 2 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

लोकेशन: गिलौला, श्रावस्ती

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर सीधे गिलौला थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला बेहद संवेदनशील है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है और कानून के अनुरूप उससे संबंधित किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments