लोकेशन: बिनौली, बागपत
रिपोर्ट: सुदेश वर्मा
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में गली में हूटर बजाकर उत्पात मचाने और विरोध करने पर कथित तौर पर तमंचा दिखाकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रांत उर्फ सोनू को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई हुंडई वेन्यू कार (DL5CU4691) भी बरामद कर ली गई है।
बताया गया कि आरोपी ने अपने घर के बाहर हूटर बजाकर हंगामा किया था। विरोध करने पर वह कथित रूप से तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया था। शिकायत मिलने के बाद बिनौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
