Homeउत्तर प्रदेशकासमपुरा में भाकियू संघर्ष मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन, किसान पंचायत...

कासमपुरा में भाकियू संघर्ष मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन, किसान पंचायत में उठे किसानों के मुद्दे

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित किसान पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों और मजदूरों को संगठित करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान या मजदूर के साथ अन्याय होता है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

किसान पंचायत में गन्ना भुगतान, बिजली, सिंचाई, आवारा पशु सहित किसानों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसान हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

इस दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत नवाब अली को ब्लॉक सचिव तथा ग्राम किशनपुर निवासी विरेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में जिला सचिव चौधरी मोहम्मद शाहिद, जिला अध्यक्ष चंदन त्यागी, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, रविंद्र कैप्टन, भूरा ठेकेदार सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments