Homeउत्तर प्रदेशरातभर चला परिवहन विभाग का अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 3 लाख...

रातभर चला परिवहन विभाग का अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 3 लाख का जुर्माना

रिपोर्ट: शारिक खान

स्थान: रामपुर

रामपुर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर रात रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भोट और थाना शहजादनगर क्षेत्र में जांच के दौरान 3 ओवरलोड डंपर और 1 ओवरलोड पिकअप वाहन को सीज किया गया।

इसके अलावा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही एक बस के खिलाफ भी चालान और सीज की कार्रवाई की गई। वहीं बिना वैध परमिट संचालित एक लाइट गुड्स व्हीकल पर भी चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन में 9 ट्रकों के चालान किए गए। सभी कार्रवाइयों के तहत कुल 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments