Homeराष्ट्रीयसड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को देख रुका मंत्री कपिल देव अग्रवाल...

सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को देख रुका मंत्री कपिल देव अग्रवाल का काफिला, मानवता की मिसाल पेश

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। रुड़की रोड पर उस समय एक संवेदनशील और मानवीय दृश्य देखने को मिला, जब प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का काफिला अचानक रुक गया। दरअसल, सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिस पर मंत्री की नजर पड़ते ही उन्होंने बिना देर किए काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंच गए।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तत्काल अपने सहयोगियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अचेत व्यक्ति को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए। उनके निर्देश पर तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। मंत्री ने चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए मंत्री ने घटना की पूरी जानकारी ली और आमजन से अपील की कि इस प्रकार की आपात स्थिति में बिना देरी किए जरूरतमंदों की मदद करें। मंत्री की इस तत्परता और संवेदनशीलता को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की और इसे एक मिसाल बताया।
सड़क पर घायल व्यक्ति की मदद के लिए काफिला रोककर स्वयं आगे आने की यह पहल मंत्री कपिल देव अग्रवाल के जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनका यह कदम न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का परिचायक है, बल्कि समाज के प्रति मानवीय कर्तव्य की भी प्रेरणा देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments