रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। नगर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती और पतंगबाजी एवं पेड़ों की कटाई छंटाई के नाम पर घंटों बिजली का बाधित रहना उचित नहीं है शैलेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रामपुर के जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 25 मार्च दिन बुधवार समय 12:00 बजे अधिशासी अभियंता तकनीकी अनुराग सिंह को पहाड़ी गेट बिजली सब स्टेशन पर एक ज्ञापन सोपा है जिसमें मांग की गई है की शहर में अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है जिस से व्यापारी समाज एवं आम आदमी बहुत परेशान है एवं घंटों बिजली न मिलने के कारण अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा है ज्ञापन में मांग की गई है की पतंग बाज़ी का बहाना लेकर घंटों बिजली बंद कर देना किसी तौर पर भी उचित नहीं है एवं पेड़ों की कटाई छंटाई के नाम पर घंटों का शटडाउन लेकर आपूर्ति बाधित करना कहां तक उचित है शैलेंद्र शर्मा ने कहा की नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली उपभोक्ताओं को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है बैलेंस शून्य होने पर उनकी बिजली काट दी जाती है बिना किसी पूर्व सूचना के इस संबंध में मांग की गई की उचित व्यवस्था कर इन कठिनाइयों को भी दूर कराया जाए अधिशासी अभियंता तकनीकी अनुराग सिंह ने प्रतिदिन मंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई कर उचित कदम उठाए जाएंगे और दो-तीन दिन के भीतर ही बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से कर ली जाएगी
उन्होंने जनता से भी अपील की है की पतंग उड़ते समय तार का इस्तेमाल न किया जाए जिससे तकनीकी खराबी पैदा होती है और फाल्ट आ जाता है उन्होंने आमजन से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें दो-तीन दिन के अंदर बिजली आपूर्ति 24 घंटे दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है शाहिद शम्सी, शोएब मोहम्मद, खान हारिस, शम्सी प्रदीप खंडेलवाल, मुकेश आर्य, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, बिलाल शम्सी, शकेब अहमद उज्जैरअहमद, फैसल हबीब, मोहसिन खान, वरुण मिश्रा, पुष्कर अग्रवाल, अनिल अरोड़ा आदि मौजूद थे।

