Homeउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने 100 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं 25 जोड़ी बैसाखी वितरित कीं, 55 कन्याओं का किया पूजन

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री सतीश चंद्र शर्मा ने 55 कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत 100 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं 25 जोड़ी बैसाखी वितरित की गईं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा, नारी सम्मान एवं समाज में बेटियों के महत्व का प्रतीक है। वहीं, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, उनकी गतिशीलता बढ़ाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजधानी रावत, विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री पंकज वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments