Homeउत्तर प्रदेशबाल विवाह और लिंगभेद के खिलाफ , उप निरीक्षक अकृति सिंह ने...

बाल विवाह और लिंगभेद के खिलाफ , उप निरीक्षक अकृति सिंह ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जागरूकता की अलख जगा रहा है। शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर शनिवार को रबीन्द्रनाथ वर्ल्ड स्कूल, बुढ़ाना मोड़ में बाल विवाह, लिंगभेद और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक अकृति सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक और ‘बढ़ते बच्चे’ लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को बाल विवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव, लड़का-लड़की के बीच भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक अकृति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों के प्रति सजग बनाना और उन्हें समानता, शिक्षा तथा बाल अधिकारों के महत्व से जोड़ना रहा। जागरूकता कार्यक्रम के जरिए बच्चों को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक मिलन चौधरी, उप निरीक्षक अकृति सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, सुधीर, अनिल तथा महिला कांस्टेबल आंचल, भावना, मानसी और शिवानी सैनी मौजूद रहीं।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments