Homeउत्तर प्रदेशसीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिए...

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिए कड़े निर्देश, कम प्रगति वाले विभागों को लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रगति की जानकारी ली। कम प्रगति वाले विभागों को विशेष प्रयास कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी, खनन, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी सहित राजस्व से संबंधित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की।
आबकारी विभाग की खराब रैंकिंग पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को धारा-24 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का नियमित अनुश्रवण करें तथा जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनमें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गंभीरता से अनुपालन किया जाना अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक जंग बहादुर सहित समस्त उप जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments