Homeउत्तर प्रदेशसिटी मजिस्ट्रेट ने इनर व्हील क्लब के धर्मार्थ प्याऊ का किया शुभारंभ

सिटी मजिस्ट्रेट ने इनर व्हील क्लब के धर्मार्थ प्याऊ का किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच। सिटी मजिस्ट्रेट  राजेश प्रसाद जी ने इनर व्हील क्लब के द्वारा निर्मित धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया।
बार एसोसिएशन के 12 पूर्व अध्यक्षों ने उपस्थित होकर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता एवं सभी सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा ठंडा जल की व्यवस्था करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया इस भयंकर गर्मी में माल कचेहरी में गांव से आने वाली जनता एवं सभी अधिवक्ताओं के लिए ठंडे जल (वाटर कूलर) की धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण कराया है जिससे सभी जनता को ठंडा जल उपलब्ध रहेगा । इनरव्हील क्लब की टीम ने पूरे मन से धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण किया है।
समाजसेवी बृजेश गुप्ता जी ने चुनरी पहना कर सिटी मजिस्ट्रेट जी का एवं सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं स्वागत किया।


इस शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष वरिष्ट अधिवक्ता  राम छबीले शुक्ल,  देवन्द्र प्रसाद पाण्डेय,  कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, मदन गोपाल त्रिपाठी ,  राम बाजपेयी, कृष्ण कुमार ओझा, मोहन गौड,  प्रेम नाथ तिवारी, सतीश सिंह, राम सुहावन शुक्ल, समाजसेवी  संदीप मित्तल, सत्येंद्र शुक्ल, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी,  अभिषेक द्विवेदी , रमेश,एकता जायसवाल
एवं वर्तमान अध्यक्ष  राजेश शुक्ल एवं सुधाकर मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
इनर व्हील क्लब से अध्यक्ष ममता गुप्ता, डॉ बीना टंडन,डॉ रीना केडिया, संगीता अग्रवाल,ज्योती बंसल, संध्या गोयल, लता वर्मा , मंजुला पाण्डेय, निधी टंडन, संगीता खन्ना , मालती देवी, नीलम गोयल, ममता केडिया, स्वाती कंसल, विभा अग्रवाल, आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments