रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद नारायणी शाखा की ओर से मंगलवार को आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की सधी हुई प्रस्तुति और सामूहिक गायन ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
संगीत आचार्या श्रीमती दीपा सोनी के निर्देशन में छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। विजेता टीम में तनु जोशी, सानिया, लक्षिका, निजाल करींन, मानवी, शाकिरा, अंशिका, मन्नत, तमन्ना, नंदिनी, निहारिका, जकिया, चांदनी, मंतशा और देवांशी आदि शामिल रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूनम रानी और भावना सिंघल रहीं। शाखा अध्यक्षा मानसी वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की गई। प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
