रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। चंद्रा सिनेमा के निकट कंबल वाली गली स्थित तुलसी मार्केट में रविवार को संयुक्त हिंदू महासंघ के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका अध्यक्षपति गौरव स्वरूप ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने संयुक्त हिंदू महासंघ की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन सामाजिक और हिंदू हितों से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाता रहे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी और संयुक्त हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश जाटव ने कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक कार्यों को भी निरंतर गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, राधेश्याम विश्वकर्मा, निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सैनी, शिवाजी सेना अध्यक्ष अर्चित आर्य, श्रीकृष्ण सेना अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री सुनील दर्शन, देशबंधु तोमर, श्रीमोहन तायल, अमन तोमर, शलभ गुप्ता, सभासद प्रमोद कुमार, कमलदीप, जैकीराज सैनी, क्रांतिकारी शालू सैनी, विकास अग्रवाल, विजय तोमर, हरेंद्र शर्मा, प्रहलाद पाहुजा, जितेंद्र तेवतिया, पूनम पाल, मनप्रीत बेदी और सुधीर खटीक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष विजय चंदेल, जिला महामंत्री डॉ. नवनीत पाल, पुष्पेंद्र सैनी, गीता गुर्जर, नेहा गोयल, शालिनी शर्मा, कल्पना ठाकुर, सोनिया सैनी, रूबी, शुभम पाल, जी. कश्यप सहित संयुक्त हिंदू महासंघ, शिवसेना एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
