Homeउत्तर प्रदेशवृहद रोजगार मेले में 1330 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 823 शॉर्टलिस्ट

वृहद रोजगार मेले में 1330 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 823 शॉर्टलिस्ट

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय और सनातन धर्म महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया।

मेले में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 40 कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंचीं। भारी बारिश के बावजूद जिलेभर से करीब 1330 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, जिसमें प्रथम चरण में करीब 823 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ युवाओं को अपने जीवन में अलग-अलग कौशल विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल और कैरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो. अरुणिमा रानी ने किया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह, जिला सेवायोजन कार्यालय से रजनीश, शिव शंकर और अश्वनी सूद समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। रोजगार मेले को सफल बनाने में प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. विकास वर्मा, डॉ. दिव्या बख्शी, प्रो. विश्वम्भर पांडेय, ध्रुव कुमार गुप्ता, डॉ. मनीषा दीवान, प्रीति त्यागी, धीरज गिरधर, डॉ. संदीप, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. प्रणव, डॉ. नितिन कुमार, ले. अजय, डॉ. अनूप पटेल, पवन कुमार तिवारी और एनसीसी कैडेट्स का सहयोग रहा। राष्ट्रगान के साथ रोजगार मेले का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments