Homeउत्तर प्रदेशहाइवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात लगभग 12 बजे...

हाइवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात लगभग 12 बजे आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा से जा टकराई

रिपोर्ट – राकेश कुमार 

बिजनौर। हाइवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात लगभग 12 बजे आई-10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा से जा टकराई। दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में आई-10 सवार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम (23) पुत्र कमल सैनी, सुमित (24) पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्र सिंह के साथ आई-10 कार में सवार होकर नगीना की ओर से धामपुर लौट रहे थे। देर रात को लगभग श 12 बजे दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान धामपुर से नगीना की ओर जा रही अर्टिगा से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम सैनी और वासु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
अर्टिगा में सवार लोगों को भी हादसे में चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments