Homeउत्तर प्रदेशविश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन में गूंजा शस्त्र पूजन का मंत्र, एसएसपी...

विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन में गूंजा शस्त्र पूजन का मंत्र, एसएसपी ने विधि-विधान से की पूजा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस के शस्त्रों और उपकरणों का विधि-विधान से पूजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पूजा-अर्चना कर शस्त्रों के प्रति सम्मान जताया और पुलिस बल की सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले शस्त्रों और विभिन्न उपकरणों का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शस्त्र केवल उपकरण नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पूजा के साथ पुलिस बल ने कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शस्त्र पूजन में सहभागिता की।

पूजा-अर्चना के बाद पुलिस परिवार के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इससे पुलिस लाइन में आपसी भाईचारे और सामूहिकता का माहौल नजर आया।

विश्वकर्मा जयंती के मौके पर एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments