रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति युवा वर्ग को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से थाना बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत जीडी गोयनका स्कूल (GD GOENKA SCHOOL) में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीएसआई नवनीत कुमार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात के विभिन्न नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया यातायात पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
रामपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर यातायात जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
