Homeउत्तर प्रदेशउधार का रुपये मांगने पर दुकानदार व उसकी बुआ के साथ दबंगों...

उधार का रुपये मांगने पर दुकानदार व उसकी बुआ के साथ दबंगों ने की मारपीट पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव मानपुर ओझा में उधार के 700, रुपये मांगने पर दुकानदार और उसकी बुआ के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी राजवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम मानपुर ओझा, व उसकी बुआ ने परिजनों के साथ बिलासपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके ही गांव के रवि पुत्र बाबूलाल पर उसकी दुकान के सामान के 700 रुपये उधार थे। 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे जब उसने पैसे मांगे तो रवि, गोविन्द, मुखराज, बाबू, गौरव, वरुण पुत्रगण बुद्धि व वासुदेव पुत्र शुदांशु निवासी ग्राम मानपुर ओझा ने उसे और उसकी बुआ निर्मला देवी पत्नी बिष्ट पाल को रास्ते में रोक लिया।आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में राजवीर और उसकी बुआ को चोटें आई हैं।वहीं थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई हैं तथ्यों के आधार पर अग्रिम कारवाई अम्ल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments