Homeउत्तर प्रदेशडिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, बच्चे की हालत बिगड़ने...

डिवाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, बच्चे की हालत बिगड़ने पर भी भड़के परिजन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला की मौत को लेकर अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर मामले को शांत कराया और अस्पताल प्रबंधन से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

इसी बीच अस्पताल में कई दिन से भर्ती एक बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसके परिजन भी भड़क गए। परिजनों ने बच्चे की हालत को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि बच्चे की स्थिति पहले से गंभीर थी। अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को बच्चे को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने की सलाह दी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर एसीएमओ डॉ. अजय गौड़ भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में महिला की मौत तथा बच्चे के उपचार से जुड़े पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार संबंधी तथ्यों की जांच की।

एसीएमओ डॉ. अजय गौड़ ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले से जुड़ी कमियों और तथ्यों की जांच की गई है। अभी तक जांच में ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक ही अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा और गंभीर हालत में भर्ती बच्चे को दूसरे अस्पताल भेजने की सलाह से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और निजी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत के मामले में इलाज के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments