Homeउत्तर प्रदेशजूनियर हाईस्कूल में चोरी की घटना से मचा हड़कंप

जूनियर हाईस्कूल में चोरी की घटना से मचा हड़कंप

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर मोरना। क्षेत्र के गांव बेलडां में स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया प्रधानाध्यापक ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव में बेलडां स्थित जूनियर हाईस्कूल शहीद अमेरश पाल के प्रधानाध्यापक अजय जैन ने तहरीर देते हुए बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे चोरों ने गैस सिलेंडर, बैटरा, अग्निशमन सिलेंडर, कुकर, तीन बाल्टी सिल्वर की, चार बाल्टी अग्निशमन की लोहे वाली, दाल मसाले, बच्चों के खाने की प्लेट, गिलास, दो मशीन वजन तोलने की, स्टेशनरी व स्वच्छता का सामान, खेल का सामान आदि चोरी कर ले गए हैं। स्कूल में ठहरे हुए जल निगम के तीन मजदूर ठहरे हुए थे चोरों ने मजदूरों का कमरा बाहर से बंद कर दिया मजदूरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मजदूर महकार ने बताया कि चोर उनकी स्कूल में खड़ी बाइक भी चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासा की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments