रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर,मोरना। भोपा थाना क्षेत्र में जौली चौकी के सामने मंगलवार शुबह अनियंत्रित कार गंगनहर पटरी से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर धाधो निवासी आर्यन धीमान 21 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था। कार सवार रोहित निवासी अलीगढ़ ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने मित्र सत्यम निवासी प्रयागराज और सत्यम के मित्र आर्यन के साथ दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। जौली चौकी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आर्यन कोभोपासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
