Homeउत्तर प्रदेशखालापार पुलिस ने चार वारंटी दबोचे, महिला थाना और मंसूरपुर के मुकदमों...

खालापार पुलिस ने चार वारंटी दबोचे, महिला थाना और मंसूरपुर के मुकदमों में थे वांछित

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, शहनवाज, शमा और वसीम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन हैं।

पुलिस के मुताबिक, दानिश, शहनवाज और शमा के खिलाफ महिला थाना मुजफ्फरनगर में दर्ज दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी से संबंधित मामले में वारंट जारी था। वहीं, वसीम के खिलाफ मंसूरपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई। चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वसीम पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वसीम के खिलाफ मंसूरपुर और कोतवाली नगर थानों में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मंसूरपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149 और 307 के तहत भी मामला दर्ज होने का उल्लेख है। वहीं, दानिश, शहनवाज और शमा का आपराधिक रिकॉर्ड महिला थाना में दर्ज दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी के मामले से संबंधित बताया गया है।

पुलिस टीम ने घरों से की गिरफ्तारी

कार्रवाई थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष खोखर, लोकेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी अजय कुमार तथा आरक्षी संदीप कुमार, पवन कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार और मोनपाल के साथ महिला आरक्षी पूजा शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments