रिपोर्ट – ओमप्रकाश
चित्रकूट। मऊ तहसील की ग्राम पंचायत तिलौली में पिछले 20 वर्षों से रास्ते की समस्या से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की शिकायत पर SDM मऊ राम ऋषि रमन ने रविवार को मौके पर पहुंचकर लेखपाल अंशुमान से रास्ते की नाप कराई और जेसीबी से निर्माण कार्य शुरू करवाया। ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक करीब 12 बार नाप होने के बावजूद विवाद के चलते रास्ता नहीं बन पा रहा था। निर्माण शुरू होने पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्रा सहित ग्रामीणों ने SDM का आभार जताया। रास्ता बनने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिलेगी।
