रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। महिला थाना पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रीति चाहल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चारों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दो बागपत के बड़ौत और दो मुजफ्फरनगर के कूकड़ा क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को महिला थाना पुलिस ने वारंटी अरुण जैन और आशु जैन निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान, कस्बा व थाना बड़ौत, जिला बागपत को गिरफ्तार किया। इनके अलावा अर्जुन और अनिल कुमार निवासी कूकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को भी पकड़ा गया।
चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद महिला थाना पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रीति चाहल के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, तेजवीर सिंह और रमेश चंद के अलावा हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल ममतेश और रिजर्व महिला कांस्टेबल सोनाली चौधरी शामिल रहीं।
