ललितपुर से बड़ी खबर
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। मारपीट में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मारपीट के लगे आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खेत जोतने के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की।
दोनों पक्षों ने दी तहरीर
घटना के बाद दोनों पक्षों ने सदर कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
