Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन 'सवेरा' के तहत नशा मुक्ति आश्रम पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दिलाई...

ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत नशा मुक्ति आश्रम पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत शनिवार को एंटी नारकोटिक्स टीम ने रामपुर तिराहा स्थित जीवन रेखा नशा मुक्ति आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपचाररत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स मुनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना छपार क्षेत्र स्थित आश्रम का दौरा किया। यहां उपचार ले रहे 29 लोगों से बातचीत कर उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।

निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने उपचार के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने और सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए भी उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चला रही है, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments