Homeउत्तर प्रदेश18 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर गरजे फार्मासिस्ट, आंदोलन की...

18 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर गरजे फार्मासिस्ट, आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के फार्मासिस्टों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। फार्मासिस्टों ने शासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया।

पदनाम बदलने से लेकर वेतनमान बढ़ाने तक की मांग

फार्मासिस्टों ने फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम सहायक निदेशक फार्मेसी करने, वेतनमान और ग्रेड पे में बढ़ोतरी, रिक्त पदों पर पदोन्नति तथा सेवा नियमावली में संशोधन की मांग भी शामिल रही।

अस्पतालों में नए पद सृजित करने पर जोर

एसोसिएशन ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों के नए पद सृजित करने, अस्पतालों में तैनाती के मानक तय करने और दवाओं की उपलब्धता व परिवहन की बेहतर व्यवस्था करने की मांग रखी। फार्मासिस्टों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन का रास्ता

फार्मासिस्टों ने शासन से 18 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments