Homeउत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर एसएसपी ने शुक्रताल में परखी सुरक्षा व्यवस्था,...

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर एसएसपी ने शुक्रताल में परखी सुरक्षा व्यवस्था, घाटों से पार्किंग तक तैयारियों का लिया जायजा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रताल में लगने वाले गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रताल पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों से लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए जल पुलिस और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रभावी योजना तैयार करने, पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने और प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, लगातार पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

श्रद्धालुओं को रास्तों की जानकारी देने के लिए दिशा-सूचक और चेतावनी बोर्ड लगाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों से समन्वय बनाकर मेले से जुड़ी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सीओ भोपा राधारमण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments