Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता ही सेवा अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिया नदी संरक्षण का संदेश,...

स्वच्छता ही सेवा अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिया नदी संरक्षण का संदेश, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, दिलाई स्वच्छता की शपथ

रिपोर्ट – शारिक खान 

रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान के अंतर्गत सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में नदी, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, रैली तथा गंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी श्री लव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल, नदियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नदियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट एवं अन्य प्रदूषित सामग्री न डालने तथा नदी तटों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण, जल संरक्षण और जनसामान्य को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रशासन, स्थानीय निकाय, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों और आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से नदी को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प ले तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में श्री लव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments