Homeउत्तर प्रदेशसस्ते गल्ले में भ्रष्टाचार और PWD की ध्वस्त सड़कों को लेकर भारतीय...

सस्ते गल्ले में भ्रष्टाचार और PWD की ध्वस्त सड़कों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू का धरना, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट – विजय प्रताप गुप्ता

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश ने किया। जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश ने कहा कि हमारी मांग साफ-सुथरी है, किसानों और जनता की समस्या को लेकर हम बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए जो खाद्यान्न जाता है, उसमें सप्लाई इंस्पेक्टर और DSO की मिलीभगत है। ट्रक ड्राइवर गल्ले को भिगोकर भेजते हैं जिससे वजन बढ़ जाता है। कोटेदार के पास पहुंचने पर गल्ला सूखने पर वजन कम हो जाता है। इससे कोटेदार और पब्लिक दोनों परेशान होते हैं, जबकि अधिकारी अपना माल काट रहे हैं। दूसरा PWD विभाग पूरी तरह मौन बैठा है। जनपद बहराइच में सारी PWD की सड़कें ध्वस्त पड़ी हैं। सरकार कहती है कि गड्ढा मुक्त सड़क बनाई, लेकिन हकीकत में गड्ढा युक्त सड़कें बनी पड़ी हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि विकास खंड जरवल में ग्राम पंचायत रेवड़ा को जाने वाला मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है। चार पहिया, दो पहिया और पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। धर्मचंद महेश ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसी धरना स्थल पर दोबारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments