Homeउत्तर प्रदेशसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर चित्रकूट पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता...

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर चित्रकूट पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश को एकजुट करने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

एसपी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं कार्यालय करिश्मा गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments