Homeउत्तर प्रदेशसंपूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विद्युत, भूमि विवाद, नगर पंचायत, राजस्व, पेंशन, सड़क और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं। कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति देखें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण संभव नहीं है, उनमें शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी दी जाए।

उन्होंने सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता से निस्तारण के बाद फीडबैक लें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता वास्तव में संतुष्ट है या नहीं। मौके की कार्रवाई का फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments