रिपोर्ट – रजनीश शर्मा
हरदोई। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बावन ब्लॉक के भिठारी गांव में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त करने और निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 05852-234407

