रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात/सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में ‘मीट एंड ग्रीट’ (Meet & Greet) अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बसों की नियमानुसार सघन चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक/परिचालक के आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित क्षमता एवं अन्य यातायात मानकों की जांच की गयी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियान के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।
यात्रियों की स्वास्थ्य एवं आकस्मिक सहायता को ध्यान में रखते हुए बसों में फर्स्ट-एड किट की उपलब्धता एवं उसकी स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली गयी तथा बस संचालकों को फर्स्ट-एड किट को अनिवार्य रूप से उपलब्ध एवं उपयोग योग्य रखने हेतु निर्देशित कर यातायात पुलिस रामपुर द्वारा यात्रियों से अपील की गयी कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सहायता प्राप्त करें।
