Homeउत्तर प्रदेशनवरात्रि में मिशन शक्ति की अनूठी पहल, कक्षा 8 की छात्रा अंजनी...

नवरात्रि में मिशन शक्ति की अनूठी पहल, कक्षा 8 की छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अंजनी पाल को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने अंजनी पाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उपहार देकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्रा को सीएमओ की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया गया।

अंजनी पाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उनका सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। इस अवसर ने उनके सपने को नई प्रेरणा दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। नवरात्रि में यह पहल महिला सम्मान और सशक्तीकरण का प्रेरणादायक संदेश देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments