रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने डकैती और उससे संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शादाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शादाब पुत्र अजीज शेख है। वह सुजडू स्थित मनोचिया अस्पताल के पास मोहल्ला दीन, मोहल्ला पट्टी का निवासी है। पुलिस ने उसे उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया।
2017 के मुकदमे में जारी था वारंट
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में मुकदमा अपराध संख्या 393/2017 दर्ज है। यह मामला आईपीसी की धारा 395 और 412 के तहत दर्ज किया गया था। संबंधित वाद संख्या 1083/2017 में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई।
उपनिरीक्षक आशीष खोखर की टीम ने की कार्रवाई
वारंटी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष खोखर, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
