रिपोर्ट वसीम
अहरौरा, मीरजापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित मेंहदीपुर चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राज्य मंत्री व सोनभद्र प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वाराणसी जाते समय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का अहरौरा क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहा वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर माला-फूल एवं अंगवस्त्रम भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर परमेश्वर विश्वकर्मा, डॉ. धनराज विश्वकर्मा, श्यामलाल विश्वकर्मा, चंजित प्रधान अमरा, हरिशंकर प्रधान, रमाशंकर विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, शुभांशु विश्वकर्मा, दिनेश प्रधान, अजय कुमार शास्त्री, अरविंद कुमार, मिथिलेश विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
