रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। धामपुर पिछले 36 वर्षों से धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय एवं समर्पित योगदान देने वाली अग्रणी धार्मिक संस्था श्री गणेश चौथ समिति के तत्वावधान में 37 वे गौरवशाली वार्षिक उत्सव के अंतर्गत नगर में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली गई गुरुवार की देर रात्रि संपन्न हुई इस शोभायात्रा के बाद आज शुक्रवार को गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ 12 दिवसीय श्री गणेश चौथ महोत्सव का पूर्ण विधि विधान के साथ समापन हो गया है बड़ी मंडी के विशाल प्रांगण में धार्मिक संस्था श्री गणेश चौथ समिति के मुख्य संस्थापक एवं संयोजक विजय कुमार जैन एवं सह संयोजक सनातनी संयम कुमार जैन के संरक्षण और निर्देशन में विशाल भंडारे के आयोजन के बाद निकाली गई इस विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता भाजपा धामपुर मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल पूर्व धामपुर मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान प्रसिद्ध समाजसेवी नरेश सैनी कैटर्स आदि ने गणेश भगवान का सामूहिक पूजन करते हुए शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया उद्घाटन स्थल पर उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा भी अपने अनेक सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे इस दौरान कार्यक्रम स्थल गणेश भगवान के पारंपरिक जयकारों से गूंज उठा सभी अतिथियों को मुख्य आयोजकों सामूहिक जय जयकार के बीच सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर श्री गणेश चौथ समिति अखाड़ा के गुरु एवं खलीफा अंकुश सिंघल को पगड़ी बांधकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया अखाड़ा प्रेमियों ने अंकुश सिंघल को शस्त्रों की सलामी देते हुए पिछले 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढाते रहने का सामूहिक संकल्प लिया शोभा यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गो पर 10 स्थानो पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में युवाओं की टोलियों ने पिरामिड बनाकर कड़ी मशक्कत के बाद विजय प्राप्त करने का गौरव अर्जित किया शोभायात्रा में शामिल प्रमुख झांकियां में बाबा बुलडोजर अघोरी नृत्य महाकाली नृत्य भगवान कृष्ण एवं राधा रानी नृत्य गणेश भगवान की झांकी आदि काफी प्रशंसनीय रहे जिनके दर्शनों और आरती एवं पूजा का सौभाग्य सनातन परिवारों ने अपने प्रतिष्ठानों और मकानो के बाहर पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान प्रसाद वितरण आदि के माध्यम से किया यात्रा का मार्ग में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट के संरक्षण तथा भगत सिंह चौक के निकट सनातन परिवारों की ओर से स्वागत भी किया गया सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ यात्रा में शामिल रहे निर्धारित मार्गो की परिक्रमा के बाद उक्त विशाल शोभा यात्रा अनेकों प्रकार की उपलब्धियों के साथ बड़ी मंडी में पहुंचकर संपन्न हुई इसी के साथ 12 दिवसीय गणेश चौथ महोत्सव का भी समापन हो गया है आज शुक्रवार को बड़ी मंडी से निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल समिति परिवार के सहयोगियों और युवाओं ने रंग गुलाल की होली खेलते हुए शहर के नागरिकों को रंगों से सराबोर कर दिया विसर्जन यात्रा निर्धारित मार्गो से गुजरती हुई नगीना चौराहा पर पहुंची जहां से वाहन में विराजमान करके अनेक गणेश भक्त हरिद्वार के लिए रवाना हो गए जहां गणेश भगवान की मूर्ति को पूर्ण विधि विधान के साथ पतित पावनी गंगा जी को समर्पित कर दिया गया।
