रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में रक्तदान एवं मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की मुहिम में योगदान दिया। वहीं करीब 500 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में शिक्षा और स्वास्थ्य को भी सेवा अभियान से जोड़ा गया। छात्र-छात्राओं को 10 पेन ड्राइव और 500 पुस्तकें वितरित की गईं। महिलाओं के लिए 10 लकी पायल ड्रॉ भी निकाले गए।
j
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गॉड, डीजी आरआई डिस्ट्रिक्ट 3100 ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जरूरत के समय दिया गया रक्त किसी मरीज और उसके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित होता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने रक्तदान के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। रोटरी क्लब अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है।
आयोजन में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष राजेश गोयल, प्रबंधक भगवानदास तागरा, कोषाध्यक्ष सुरेश अनेजा, प्रधानाचार्या मोनिका समेत कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर के संयोजक सुनील अग्रवाल और मयंक मित्तल रहे।
क्लब के कुलदीप भारद्वाज, सचिन मित्तल, शैलेंद्र शर्मा, प्रगति कुमार, राहुल सिंगल, विनय सिंगल एडवोकेट, प्रशांत गुप्ता, अमित कुचल, अंकित माहेश्वरी, मोहित गर्ग और राजीव गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। सचिव दीपक सिंघल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, कॉलेज प्रबंधन और सहयोगियों का आभार जताया।
