Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर: 24 घंटे के भीतर आभूषण चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹2.03...

मुजफ्फरनगर: 24 घंटे के भीतर आभूषण चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹2.03 लाख नकदी बरामद

मुजफ्फरनगर | कबीर

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आभूषण चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को बेचकर प्राप्त ₹2 लाख 3 हजार की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम आखलौर निवासी ब्रजपाल सिंह ने 4 जून को थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही सचिन कुमार ने उनके घर में रखे संदूक से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए काली नदी के पास से आरोपी सचिन कुमार पुत्र स्वर्गीय मुकेश कुमार निवासी ग्राम आखलौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरातों को बेचकर प्राप्त ₹2,03,000 की नकदी बरामद की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली नगर पुलिस की यह कार्रवाई चोरी की वारदातों के त्वरित खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments