Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचे

रिपोर्ट – पंकज मिश्रा

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के तेलियाजोत गांव पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरीश द्विवेदी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख जताया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:10 बजे गांव के पास बने हेलीपैड पर उतरा. यहां से वह कार से हरीश द्विवेदी के घर पहुंचे. यशोदा देवी को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी. हरीश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के आने पर उनका आभार जताया।

योगी आदित्यनाथ गांव में करीब 30 मिनट तक रुके. इसके बाद वह वापस लौट गए. इस दौरान हर्रैया के विधायक अजय सिंह भी हरीश द्विवेदी के घर से हेलीपैड तक मुख्यमंत्री की गाड़ी में उनके साथ गए।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे. मौके पर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव और विनोद सिंह समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments