Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति: एडीजी की अगुवाई में सड़कों पर उतरी पुलिस, महिलाओं की...

मिशन शक्ति: एडीजी की अगुवाई में सड़कों पर उतरी पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि के बीच महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए शुक्रवार को मुजफ्फरनगर की सड़कों पर पुलिस ने जन-जागरूकता मार्च निकाला। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन से पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी सूरज कुमार राय समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मार्च में शामिल रहे। मालवीय चौक और झांसी की रानी चौक से होते हुए मार्च शिव चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत निकाले गए इस मार्च में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुलिस ने लोगों को संदेश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर चुप न रहें महिलाएं

पैदल मार्च के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में महिलाएं डरें नहीं, बल्कि पुलिस से संपर्क कर उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। पुलिस ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का संदेश दिया।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पुलिस की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को शासन की योजनाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की जानकारी देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा समेत जिले के क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments