Homeमध्य प्रदेशनर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिकाजी ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया...

नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिकाजी ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन “मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें” रिलीज़। ​

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा शुभम 

नर्मदापुरम। पुण्य सलीला माँ नर्मदा की पावन नगरी नर्मदापुरम में जन्मीं एवं वृंदावन में साधनारत प्रख्यात कथावाचिका एवं भजन गायिका साध्वी अम्बालिकाजी ने नर्मदा मैया की स्तुति में अपना नया वीडियो भजन “मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें” रिलीज़ किया है। यह भजन माँ नर्मदा की महिमा, उनकी अलौकिक कृपा और उनके प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा को समर्पित है।
​इस मनमोहक भजन में माँ नर्मदा की बढ़तीं लहरों और पावन धाराओं के साथ मैया के भावों का बहुत ही सजीव एवं संगीतमय वर्णन किया गया है। साध्वी अम्बालिकाजी की सुमधुर और भक्तिभाव से परिपूर्ण आवाज़ ने इस गीत में एक अनूठा आध्यात्मिक रस घोल दिया है। चूँकि साध्वीजी का जन्म और जुड़ाव नर्मदापुरम से है, इसलिए इस भजन में नर्मदा तटों की आध्यात्मिक ऊर्जा, स्थानीय संस्कृति और माँ रेवा के प्रति एक बेटी के प्रेम की झलक साफ महसूस की जा सकती है। ​साध्वी अम्बालिका जी ने इस अवसर पर कहा कि, “माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवंत शक्ति हैं और हम सबकी आस्था का केंद्र हैं। नर्मदापुरम की माटी और माँ रेवा के जल से मेरा गहरा नाता है और यह भजन उसी वात्सल्य और भक्ति की एक छोटी सी संगीतमय भेंट है।”
इस भजन का एक और आकर्षण यह है कि इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश में स्थित नर्मदापुरम शहर के विभिन्न सुंदर घाटों एवं मंदिरों में की गई है। वीडियो में सेठानी घाट, श्री काले महादेव मंदिर, श्री जगदीश मंदिर, गोल घाट, पर्यटन घाट, समेरिटंस स्कूल शिक्षाविद श्री आशुतोष शर्मा जी का नीलांचल भवन रामघाट एवं बांद्राभान संगम के विहंगम तट के मनोहारी दृश्यों में मन भक्तिभाव में लीन हो जाता है।
​यह वीडियो भजन सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रिलीज़ होने के साथ ही यह वीडियो माँ नर्मदा के भक्तों और संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments