Homeउत्तर प्रदेशमिमलाना में महिलाओं को बताए सुरक्षा और अधिकारों के रास्ते

मिमलाना में महिलाओं को बताए सुरक्षा और अधिकारों के रास्ते

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम मिमलाना में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी बृजेश शर्मा के नेतृत्व में रुड़की चुंगी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसे मामलों के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। पुलिस टीम ने अपील की कि महिलाएं किसी भी परेशानी में बिना संकोच सहायता लें और दूसरी महिलाओं तथा बालिकाओं को भी जागरूक करें।

इस दौरान थाना प्रभारी बृजेश शर्मा, निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक आकृति सिंह, कांस्टेबल 582 आंचल और कांस्टेबल 632 आंचल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments