Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यायन के नेतृत्व में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का...

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यायन के नेतृत्व में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए आशीर्वाद के दीये, भारत माता के जयकारों से गूंजा बुढ़ाना

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस एवं उनकी 25 वर्षों की निरंतर राष्ट्रसेवा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पारसी बस स्टैंड पर बीती शाम 17 सितंबर को‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यायन ने किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं करते हुए आशीर्वाद के दीये जलाए। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित कात्यायन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि’ की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा बुढ़ाना के पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शाहिद असलम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, युवा नेता मनमोहन कश्यप, शुभम,शंकर पाल, अरिहंत जैन ,अर्णव वशिष्ठ ,नैतिक वशिष्ठ, लक्की कश्यप ,चिंटू कश्यप, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments