रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी मरयम फारूकी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मरयम फारूकी ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संगठन के कार्यों को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
