अतिवृष्टि से फसल क्षति पर एसडीएम ने गठित कीं संयुक्त टीमें, और 2 दिन में मांगी रिपोर्ट
रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव
बहराइच। लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान को लेकर तहसील प्रशासन ने राहत की कवायद तेज कर दी है एसडीएम मिहींपुरवा मोतीपुर मोनालिसा जौहरी ने फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराने के लिए कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं इन टीमों को प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामवार और गाटावार स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं बीते दिनों हुई आंधी, तूफान और भारी बारिश से खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है एसडीएम के निर्देश पर गठित टीमें अब मौके पर पहुंचकर किसानों के खेतों का निरीक्षण करेंगी और वास्तविक फसल क्षति का आकलन तैयार करेंगी।
प्रशासन की ओर से कराई जा रही इस कार्रवाई में विशेष रूप से स्थलीय सत्यापन पर जोर दिया गया है संबंधित कर्मचारी व अधिकारी गांव-गांव व खेत खेत जाकर प्रभावित खेतों की स्थिति का जायजा लेंगे,ग्रामवार एवं गाटावार क्षति का विवरण तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।एसडीएम ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दो दिवस के भीतर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं फसल क्षति के आकलन के लिए गठित टीमों में राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग के कार्मिकों को शामिल किया गया है अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
