Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर पुलिस ने लूट का किया खुलासा

बिजनौर पुलिस ने लूट का किया खुलासा

रिपोर्ट – राकेश कुमार 

बिजनौर। बिजनौर के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वी ओ=दरअसल, 28 अगस्त को धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद और प्लेटिना बाइक जबरन छीन ली गई थी। आरोपियों ने धर्मेंद्र के मोबाइल से फोन-पे के जरिए 9700 रुपये भी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए थे और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दौरान आरोपियों ने पास खड़े दीपक नाम के व्यक्ति से भी मारपीट कर 2800 रुपये और उसकी अपाचे बाइक छीन ली थी। हालांकि, अपाचे बाइक को आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तीन आरोपियों फिरोज अली, अमजद खान और मुबारिक को पहले ही छीनी गई प्लेटिना बाइक और 1510 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, विवेचना में चाहड़वाला निवासी सावन पुत्र बाकिर का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सावन को 510 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments