रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। धामपुर नगर की राजपूत विहार कॉलोनी स्थित अनंत श्री शिव शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला आश्रम तथा गौरी गौशाला आश्रम की ओर से आज प्रारंभ हुए चार दिवसीय गोपाष्टमी समारोह का शुभारंभ धर्म नगरी धामपुर में निकाली गई गौ सेवा प्रेरणा कलश यात्रा से किया गया कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी महिलाएं अपने सिरों पर मंगल कलश धारण किए हुए भगवान कृष्ण एवं राधा रानी का गुणगान तथा पारंपरिक जयकारो का उच्चारण करते हुए चल रही थी इसके अतिरिक्त महंत मोती लाल शर्मा एवं महंत पारस पुष्पक के अलावा धार्मिक संस्था श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल के भजन उच्चारण कार्यक्रम प्रभारी निखिल अरोड़ा नानू अरोड़ा के निर्देशन में गौ भक्त एवं गौ सेवक विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियों के माध्यम से निर्धारित मार्गो को भक्ति मय बना रहे थे कलश यात्रा का मार्ग में सनातन परिवारों द्वारा मकानो के बाहर तथा मुख्य बाजारों में व्यापारियों द्वारा प्रतिष्ठानों के बाहर पुष्प वर्षा तथा अन्य माध्यमों से स्वागत भी किया गया चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ राजपूत विहार कॉलोनी मे गौरी गौशाला आश्रम के संस्थापक श्री श्री 108 मंडलेश्वर आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज जी महाराज के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने की जबकि संचालन डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज जी महाराज ने किया कार्यक्रम के अतिथियों ने उपस्थित गोवंश की पूजा अर्चना करते हुए मस्तक पर तिलक किया तथा उपस्थित समूह से गौ सेवा के प्रति निष्ठा और समर्पित भावना बनाए रखने का आवाहन किया विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ने भारत भूमि को श्रद्धा पूर्वक नमन प्रणाम करते हुए बताया कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां गाय गंगा गीता गायत्री आदि को माता के रूप में सम्मान दिया जाता है उन्होंने जानकारी उपलब्ध कराई कि गौ माता का दूध दही और घी ही नहीं बल्कि गोबर और मूत्र भी बहु उपयोगी है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की दवाइयों मे किया जाता है इसके अतिरिक्त गाय का गोबर जीवाणु नाशक कहलाता है और प्राचीन काल से चली आ रही परंपराओं के अंतर्गत घर के कच्चे फर्श पर गोबर की लिपाई भी होती थी जो संबंधित परिवारों को विभिन्न प्रकार की उपलब्धियां भी अर्जित कराती थी पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन और धार्मिक संस्था नवदुर्गा जागरण पार्टी के संस्थापक सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक ने आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज द्वारा धर्म नगरी धामपुर मे गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित किए गए चार दिवसीय समारोह को धामपुर के सनातन परिवारों की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज जी महाराज ने बताया कि चार दिवसीय समारोह के अंतर्गत 16 एवं 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे से श्याम 5 तक राजपूत विहार कॉलोनी में संगीत मय गौ कथा आयोजित की जाएगी तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए जाने के साथ ही कथा की पूर्णता पर गौ सेवा सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित होगा इसके अतिरिक्त 18 नवंबर को प्रातः 8 बजे से पितृ मोक्ष यज्ञ तथा दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा होगा उन्होंने नगर के विभिन्न भागों तथा आसपास की कॉलोनियों के सभी सनातन परिवारों गौ सेवकों गौ पालको से परिजनों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफलता दिलाने का आवाहन भी किया है पहले दिन के इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के बाद नगर में निकाली गई कलश यात्रा निर्धारित मार्गो की परिक्रमा के बाद इसी स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई कलश यात्रा को सफलता दिलाने में आश्रम से संबंधित सभी प्रतिष्ठित नागरिकों और परिवारों का समर्पित योगदान रहा।

