Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी के पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु...

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल के तहत जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है, जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके।
इसी के तहत आज 16.09.2026 को जनपद के सभी थानों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे ध्वनि प्रदूषण, भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग, नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी ।
बाराबंकी पुलिस द्वारा ग्राम अपराध रजिस्टर में अंकित विवादित मामलों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी की गयी एवं मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही शस्त्र धारकों व हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी ली गई। चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को ग्राम चौपाल के योजना के महत्व एवं साइबर क्राइम, यातायात जागरुकता से अवगत कराते हुए सतर्क रहने एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090/112/1076/108/1930 के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments