Homeउत्तर प्रदेशबच्चों से भरी 11 ई-रिक्शाओं पर शिकंजा, चालान-सीज

बच्चों से भरी 11 ई-रिक्शाओं पर शिकंजा, चालान-सीज

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। स्कूलों से बच्चों को लाने-ले जाने वाली ई-रिक्शाओं की जांच में नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, अतिरिक्त सीट लगाने और जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर 11 ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया।

यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्कूलों के आसपास और बच्चों के आवागमन वाले मार्गों पर ई-रिक्शाओं की सघन चेकिंग की। पुलिस ने एक-एक वाहन को रोककर उसमें बैठे बच्चों की संख्या, वाहन की क्षमता, दस्तावेज और सुरक्षा इंतजाम जांचे।

जांच के दौरान कई ई-रिक्शाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। कुछ संचालकों ने अधिक बच्चों को बैठाने के लिए अतिरिक्त सीट तक लगा रखी थीं। जरूरी कागजात पूरे नहीं मिलने पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चालकों में खलबली मची रही।

यातायात पुलिस ने दो टूक कहा कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। स्कूल आने-जाने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना गंभीर लापरवाही है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को भी चेताया

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों से बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था जांचने की अपील की है। साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों की सूचना यातायात पुलिस या विद्यालय प्रशासन को देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments